'कॉफी विद करण 6' का पहला एपिसोड होगा बेहद खास, आलिया-दीपिका साथ बनेंगी गेस्ट
एबीपी न्यूज़ | 28 Sep 2018 08:59 PM (IST)
Koffee with Karan : कॉफी विद करण का छठा सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी शो में काफी मजेदार जोड़ियां आएंगी और एक दूसरे के कई राज़ खोलती नजर आएंगी. शो में पहला गेस्ट कौन होगा इसे लेकर कई दिनों ले कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब खुद ही करण जौहर ने इससे पर्दा उठा दिया है.
नई दिल्ली: कॉफी विद करण का छठा सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी शो में काफी मजेदार जोड़ियां आएंगी और एक दूसरे के कई राज़ खोलती नजर आएंगी. शो में पहला गेस्ट कौन होगा इसे लेकर कई दिनों ले कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब खुद ही करण जौहर ने इससे पर्दा उठा दिया है. करण जौहर ने ट्वीट किया, कॉफी के कप की पहली घूंट गर्ल पावर के साथ होगी. दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट सीजन 6 के पहले एपिसोड में साथ नजर आएंगी. करण के इस ट्वीट के बाद से ही दोनों ही के फैंस का काफी एक्साइटेड हैं. पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और आलिया आने वाले इसी वीक में इस एपिसोड की शूटिंग करने वाली हैं. इस एपिसोड में जहां एक दीपिका पादुकोण अपनी शादी से जुड़ी कुछ खास बातें करती नजर आएंगी. तो वहीं आलिया भट्ट भी अपने नए प्यार और दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर से जुड़े कई सवालों के जवाब देती नजर आ सकती हैं. इन दिनों आलिया भट्ट धर्मा प्रोडक्शन के कई प्रोजेक्ट्स में काम करती नजर आने वाली हैं. आलिया भट्ट फिलहाल रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं . तो साथ ही वो फिल्म कलंक की भी शूटिंग कर रही हैं . इसके बाद वो फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी जिसका निर्देशन करण जौहर खुद करने वाले हैं.