Deepak Tijori On Shahrukh-Aamir: एक्टर दीपक तिजोरी ने लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी की है. उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म टिप्सी इसी साल रिलीज हुई थी. इस फिल्म से दीपक ने डायरेक्शन में कदम रखा है. दीपक ने अपने एक्टिंग करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. जिसमें शाहरुख और आमिर खान शामिल हैं. दीपक ने हाल ही में एक किस्सा सुनाया है कि सेट पर उनकी हमेशा शाहरुख खान और आमिर खान के साथ बहस हुआ करती थी. दोनों ही कलाकारों से बहस होने के पीछे भी उनकी अपनी वजह थी.

दीपक तिजोरी ने शाहरुख खान और आमिर खान दोनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है. एक फिल्म ऐसी थी जिसमें तीनों ने साथ में काम किया था. इस फिल्म का नाम पहला नशा है. पहला नशा में दीपक शाहरुख और आमिर से चिड़ जाते थे. दोनों से उनकी बहस भी हो जाती थी.

इस वजह से होती थी बहसरेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में जब दीपक से आमिर या शाहरुख में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- मेरे लिए दोनों एक जैसे हैं क्योंकि मैं दोनों के साथ एक ही चीज को लेकर बहस करता था. वो रिहर्सल बहुत करते हैं. उसके बाद मुझे तकलीफ होती थी. मैं इमप्राम्टू था और उनसे कहता था मैं रीडिंग करूंगा, तुम लोग रिहर्सल करो.

बाजीगर में लिया था अप्रूवदीपक ने पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख ने तब तक बाज़ीगर के लिए कमिटमेंट नहीं दी थी जब तक तिजोरी ने उनको अप्रूवल नहीं दिया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां दीपक ने डायरेक्शन में कदम रख दिया है वहीं शाहरुख खान जल्द ही किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना भी नजर आएंगी. वहीं आमिर की बात करें तो उनकी फिल्म सितारे जमीन पर इसी साल रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशल हुईं नीतू कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'आज 72 साल के हो गए होते'