नई दिल्ली: करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सेलिब्रिटी कई राज से पर्दा उठाते हैं. इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाद केएल राहुल और अलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शो में अपने राज से पर्दा उठाए हैं. क्रिकेटर केएल राहुल ने खुलासा किया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक समय में उनकी क्रश थीं. मलाइका ने अरबाज़ खान को तलाक दे दिया है और ऐसी खबरें हैं कि अब वो एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. यही सवाल जब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से पूछा गया तो उन्होंने शो के होस्ट करण जौहर से क्रश का मतलब ही पूछ लिया.

इसके बाद करण के सामने हार्दिक को बताने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. फिर करण जौहर ने हार्दिक को बताया कि किसी के प्रति आकर्षण से ज्यादा फीलिंग हो तो वही क्रश होती हैं. करण ने हार्दिक को बताया कि जब आप किसी के बारे में लगातार सोचते हैं और उनसे बात करना या उसके साथ रहना चाहते हैं तो वो आपकी क्रश होती हैं. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह कुछ दिनों पहले ही क्रश और इससे जुड़े नामों के बारे में जान पाए हैं.

शो में जब करण ने केएल राहुल से पूछा कि कौन चीयरलीडर्स के प्रति जल्द आकर्षित होता है इसपर राहुल ने कहा कि कोई भी हो सकता है. इससे पहले करण जौहर ने बता दिया है कि इस बार के शो का अंत बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ किया जाएगा. बॉलीवुड गॉसिप दिलचस्पी लेने वाले लोगों के लिए करीना और प्रियंका को साथ में देखना निश्चित रूप से मजेदार होगा.

इस बार के शो में अबतक दिलजीत दोसांझ, रैपर बादशाह, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन और काजोल आ चुके हैं. बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर का कॉफी विद करण शो गॉसिप के लिए काफी मशहूर है. इस शो का पहला कार्यक्रम 19 नवंबर, 2004 में आया था. इसका अभी छठा सीजन चल रहा है और इस शो का प्रसारण स्टार वर्ल्ड चैनल पर किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म, इन देशों में दिखा अद्भुत नजारादुखद: सेल्फी के शौक ने छीन ली जिंदगी, आयरलैंड में ऊंची चट्टान से गिर कर भारतीय छात्र की मौतदेखें वीडियो-