Athiya Shetty KL Rahul News: लवबर्ड्स अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी 20 वर्ल्डकप मैचों के दौरान एडिलेड में कई बार एक साथ स्पॉट किए गए. दोनों की एक साथ शॉपिंग करते हुए की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. वहीं अब इस प्यारी सी जोड़ी की एक नई तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में क्रिकेटर की आंखें अपनी लेडी लव को एकटक निहारती नजर आ रही हैं. अथिया और केएल राहुल की इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

एकदूसरेमेंखोए नजर आए अथिया और केएल राहुलतस्वीर में अथिया और केएल राहुल इंडियन क्रिकेट टीम के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वे किसी रेस्टोरेंट में टेस्टी इंडियन डिशेज का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. अथिया और केएल इस दौरान अपनी ही बातचीत में मग्न दिखे. उनकी टेबल पर विराट कोहली भी नजर आए.

 

दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई हैइन सबके बीच गॉसिप भी है कि अथिया और केल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी कोई बात नहीं की है लेकिन ये अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते रहते हैं जिनसे ये साफ पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ तो है.

प्राइवेट वेडिंग कर सकते हैं केएल और अथियाबता दें कि अथिया केएल राहुल के साथ उनके सभी मैचों के दौरान मौजूद रही हैं और ये बात इन अफवाहों को हवा दे रही है कि ये जल्द शादी अनाउंस कर सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि ये कपल प्राइवेट वेडिंग की प्लानिंग कर रहा है जो खंडाला में सुनील शेट्टी के घर पर हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-Happy Birthday Johnny Walker: जब बस में की हुई एक्टिंग से कंडक्टर को मिला फिल्मों में काम, ऐसे पाया था जानी वॉकर का खिताब