Ananya Panday Birthday Wish To Chunky Panday: सुयश पांडे के रूप में जन्मे, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फिल्म पाप की दुनिया 1988 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. अपने तीन दशकों से ज्यादा के करियर में चंकी पांडे ने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल प्ले किये तो सपोर्टिंग रोल में भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. आज, 26 सितंबर को चंकी पांडे अपना 61वां बर्थड सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उनके तमाम फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं. वहीं अपने पिता चंकी पांडे के बिग डे पर अनन्या पांडे ने उन्हें खास अंदाज में विश किया.
अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को यूं किया बर्थडे विशयह कहना गलत नहीं होगा कि ड्रीम गर्ल 2 स्टार अनन्या पांडे डैडी गर्ल हैं. वह अक्सर अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखी जाती हैं जो अपनी मजाकिया हरकतों से उन्हें परेशान करते रहते हैं, वहीं एक्ट्रेस ने अपने पिता के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया. दरअसल अनन्या ने इंस्टाग्राम पर कई मज़ेदार लेकिन अनसीन तस्वीरें शेयर कर अपने प्यारे पिता पर प्यार बरसाया. उन्होंने अपनी आईजी स्टोरीज पर जो पहला वीडियो पोस्ट किया उसमें बेबी अनन्या और चंकी का एक मजेदार समय बिताते हुए एक सेल्फी वीडियो था, जिसमें पिता छोटी बच्ची को 'बेबी पापती' कहना सिखाते नजर आते हैं. वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, ''इतनी कम उम्र में मुझे कैमरे से इंट्रोड्यूस कराने के लिए थैंक्यू. जन्मदिन मुबारक हो पापाति. आपसे प्यार है."
अनन्या ने पिता की कईं अनसीन तस्वीरें की हैं शेयरअनन्या द्वारा शेयर की गई अगली तस्वीर में यंग चंकी अपनी छोटी सी बेटी अनन्या को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद की तस्वीर में हाउसफुल 4 एक्टर डाइनिंग टेबल पर बैठे दिख रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में चंकी पांडे फेस पर ब्लू कलर का मास्क और हेयरबैंड लगाये हुए हैं. अगली तस्वीर में अनन्या की मां भावना पांडे और छोटी बहन रियासा के साथ एक प्यारा फैमिली मोमेंट दिखाया गया. वहीं आखिरी तस्वीर में एक्टर काउबॉय टोपी पहने हुए है और उसके बाद चंकी और भावना की एक और प्यारी तस्वीर है.
अनन्या पांडे वर्क फ्रंटअनन्या पांडे ने साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। सफलता और असफलता का समान रूप से स्वाद चखने के बाद, गहराइयां एक्ट्रेस ने कॉमेडी-ड्रामा के साथ वापसी की. फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना भी हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में ‘खो गए हम कहां’, ‘कंट्रोल’ और ‘शंकरा’ बताई जा रही हैं.
