एक्सप्लोरर

Chhaava Worldwide Collection: 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बनाया नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ कमाकर रजनीकांत को पछाड़ा

Chhaava Worldwide Collection Day 31: 'छावा' पर्दे पर आने के एक महीने बाद भी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए आयाम रच रही है. फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 31: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 1 महीने बाद भी फिल्म हर रोज करोड़ों कमा रही है. ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में विक्की कौशल का जादू बरकरार है. 'छावा' पर्दे पर आने के एक महीने बाद भी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए आयाम रच रही है.

'छावा' ने अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिनों की कमाई के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने कुल 750.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं 31वें दिन फिल्म ने भारत में 8 करोड़ रुपए कमाए और अगर इस कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो 'छावा' का कुल कलेक्शन 758.5 करोड़ हो जाता है.

'छावा' ने पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा
विक्की कौशल ने 'छावा' के महीने भर के शानदार कलेक्शन के साथ रजनीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साउथ सुपरस्टार के खाते में वर्ल्डवाइड 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड था. रजनीकांत की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.O ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 744.78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. हालांकि अब 758.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'छावा' ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये वर्ल्डवाइड 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.

'छावा' की कहानी और स्टार कास्ट
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. 'छावा' में एक्टर की परफॉर्मेंस को खूब वाहवाही भी मिल रही है. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई के रोल में नजर आई हैं. इसके अलावा अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: War 2 Release Date: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच कब छिड़ेगी 'वॉर 2'? जानें फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट, अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में बढ़ाई सुरक्षा
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट, अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में बढ़ाई सुरक्षा
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट, अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में बढ़ाई सुरक्षा
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट, अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में बढ़ाई सुरक्षा
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
Thailand Alcohol: थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
Embed widget