एक्सप्लोरर

Chhaava Box Office Collection Day 4: ‘छावा’ ने चार दिन में ही वसूल डाली लागत, विक्की के करियर की बनी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, अब निशाने पर 'उरी'

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है. इस फिल्म ने चौथे दिन शानदार कमाई के साथ ही अपना बजट भी वसूल कर विया है.

Chhaava Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस हिस्टोरिकल ड्रामा का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है इसी के साथ ये छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार हुई थी और फिर वीकेंड पर इस फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘छावा’ ने पहले मंडे को यानी चौथे दिन कितना कारोबार किया है?

छावाने चौथे दिन कितनी की कमाई?
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. दरअसल विक्की ने ‘छावा’ में छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं. इसी के साथ  ‘छावा’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म की बंपर ओपनिंग हुई थी और वीकेंड पर भी इस पर नोटों की बारिश हुई. वहीं अब पहले मंडे टेस्ट में भी ‘छावा’ अव्वल रही है और शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी.
  • दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में 19.35 फीसदी की तेजी आई और इसने 37 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन ‘छावा’ ने 31.08 फीसदी के उछाल के साथ 48.5 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ हए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 24 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘छावा’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया है.

‘छावा’ ने चार दिन में वसूला बजट
‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले मंडे को भी धुआंधार कमाई की है और इसी के साथ महज चार दिनों में ही अपना बजट भी वसूल कर लिया है. बता दें कि ‘छावा’ की लागत 130 करोड़ बताई जा रही है. वहीं ‘छावा’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. 

छावा बनी विक्की के करियर की दूसरी सबसे बडी हिट फिल्म
‘छावा’ रिलीज के पहले दिन से रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर के साथ विक्की कौशल के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है. वहीं चौथे दिन ‘छावा’ विक्की की राजी के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड एक्टर के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि राजी का लाइफटाइम कलेक्शन 123.84 करोड़ रुपये था. वहीं ‘छावा’ ने चार दिन में ही 140 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. अब इसके निशाने पर विक्की की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 245.36 करोड़ था. अगर ‘छावा’ इसी स्पीड से कमाई करती रही तो दूसरे वीकेंड से पहले ही ये उरी का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर देगी.

ये भी पढ़ें:-जब रेखा संग अमिताभ बच्चन के अफेयर रूमर्स पर जया बच्चन के पिता ने किया था रिएक्ट, दामाद के लिए कही थी चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget