Chhaava Box Office Collection Day 39: 'छावा' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म, छीना इस फिल्म का ताज
Chhaava Box Office Collection Day 39: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने आज बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिया है जिसके बारे में सोचना भी पॉसिबल नहीं लग रहा था. यहां जानिए कलेक्शन के साथ वो खास रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 39: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर आज भी कमाई में ऐसी रफ्तार पकड़ी हुई है मानो अब भी रिकॉर्ड बनाने की भूख खत्म न हुई हो. हिंदी फिल्मों के अभी तक ज्यादातर रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म छठवें वीकेंड में बढ़िया कमाई करने के बाद वीकडेज में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है.
फिल्म को रिलीज हुए आज 39वां दिन हो चुका है और फिल्म ने आज बॉलीवुड की हर एक सबसे बड़ी फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है, सिर्फ शाहरुख खान की जवान को छोड़कर. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने के साथ टोटल कितनी कमाई कर ली है.
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, छावा ने पांच हफ्तों यानी 35 दिनों में हिंदी से 571.40 करोड़ और तेलुगु से दो हफ्तों में 14.41 करोड़ कमाते हुए टोटल 585.81 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद, 36वें, 37वें और 38वें दिन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई 2.1 करोड़, 3.65 करोड़ और 4.65 करोड़ रही. यानी 38 दिन में टोटल कलेक्शन 596.21 करोड़ हो चुका था.
सैक्निल्क पर उपलब्ध आज के 10:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म आज 1.85 करोड़ कमाते हुए कुल 598.06 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है. फाइनल डेटा आने के बाद कमाई में थोड़ी बहुत बढ़त दिखेगी.
छावा बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म
छावा ने आज वो कमाल कर दिया है जिसे कई फिल्में महीनों थिएटर में टिके रहने के बावजूद नहीं कर पाईं. फिल्म आज हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड की टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर से उठकर दूसरे नंबर पर आ चुकी है.
फिल्म ने आज श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 597.99 करोड़ को पीछे कर दिया है. अब फिल्म से सिर्फ एक ही बॉलीवुड फिल्म आगे है और वो है शाहरुख खान की साल 2023 में आई जवान जिसने तब 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे.
View this post on Instagram
छावा के बारे में
छावा को जरा हटके जरा बचके बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने 130 करोड़ के बजट में बनाया है. फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं. तो वहीं पुष्पा 2, एनिमल और आने वाली फिल्म सलमान खान की सिकंदर में लीड रोल निभाने वाली रश्मिका मंदाना भी फिल्म में हैं. आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह के अलावा अक्षय खन्ना ने भी अहम रोल प्ले किया है.
और पढ़ें: क्यों ब्लॉकबस्टर हो रही हैं साउथ की फिल्में, जाट ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने बताई असली वजह
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























