सेलिना जेटली ने एक दौर में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रखा था. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. सेलिना काफी टाइम से फिल्मों से दूर हैं. हालांकि, वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में सेलिना ने अपनी कुछ दिलकश फोटोज शेयर कर फैंस का ध्यान खींच लिया है. 

Continues below advertisement

शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सेलिना जेटलीसेलिना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी पहने नजर आई. उनका ये अंदाज देख फैंस तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें:  शिल्पा शिंदे संग विवाद के बीच ट्रोलिंग पर बोलीं हिना खान, कहा- अपनी बात रखने के लिए हम इतना नीचे नहीं गिरेंगे

अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने सिंपल एक्सेसरीज भी पहनी है. खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद की खूबसूरत लग रही हैं. फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये साड़ी उनकी मां की है. 

सेलिना ये भी बताया की ये साड़ी वो अपनी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा के ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च इवेंट में पहन कर गई थी. इवेंट से भी उनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे. जिसमें लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते नजर आएं. 

फैंस ने लुटाया प्यारसेलिना की ये फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस इन पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप हमेंशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं.' वहीं दूसरे ने लिखा, आप मेरी क्रश हो.' वहीं एक और फैन ने कहा, 'आप बॉलीवुड में कमबैक कब करोगे?'

ये भी पढ़ेंः'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

बता दें, सेलिना ने 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता. सेलिना जेटली ने साल 2003 में फिल्म 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'नो एंट्री' (2005) और 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008) जैसी सफल कॉमेडी फिल्मों में नजर आईं.