अपकमिंग फिल्म सीजन ग्रिटिंगस में सेलेना जेटली के फैन उन्हें फिर एक बार देखेंगे. सेलेना इन दिनों आस्ट्रिया में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. साथ ही साथ वह अपने बच्चों को भी बखूबी समय दे रही हैं. वहीं सेलेना ने अपनी शादी से पहले प्रेगनेंसी और मिसकैरेज पर भी खुलकर बात की है.
सेलेना ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. यहां जानिए उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज को लेकर क्या कुछ कहा है.
शादी से पहले प्रेगनेंसी पर बोलीं सेलेना जेटली
सेलेना को लेकर खबरे रही हैं कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. इस खबरों पर बात करते हुए उन्होंने इन्हे निराधार बताया है. सेलेना ने इस बात को सिरे से नकार दिया की उनकी और उनके पति ने शादी सिर्फ इसलिए हुई क्योंकी वह प्रेगनेंट हो गई थीं. सेलेना ने कहा, "मीडिया ग्रुप्स को ऐसी खबरें करने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए. ऑस्ट्रिया की अदालत में उनकी शादी से संबंधित जानकारी मिल जाएगी. लेकिन आज भी उन्हें इस तरह के सवालों से परेशान होना पड़ रहा है. ऐसी खबरें अक्सर उनके बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. ऐसी खबरें बच्चों को मानसिक तौर पर काफी गहरा असर कर सकती हैं"सेलेना का कहना है कि वह ऐसी खबरों के खिलाफ आवाज उठाएंगी जिनसे उनके बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. वर्तमान समय में बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है. वहीं ऐसी गलत और बेबुनियाद खबरों से मीडिया बच्चों को भावनात्मक रूप से आघात पहुंचा रहा है.
परिवार की शुरूआत करने के सवाल पर बोलीं सेलेनासेलेना का कहना है कि जिस उम्र में बच्चे अपने बचपन का लुत्फ लेते हैं उस उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल करियर में कदम रख दिया था. सेलेना 15 साल की उम्र में लाइमलाइट में आ गई थी. जिसके बाद उनकी जिंदगी में पीटर आए. सेलेना का कहना है कि पीटर ही उन्हें अपने सपनों के राजकुमार लगे. जिनके साथ वो अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाना चाहती थी. सेलेना का कहना है कि उनके पति पीटर को बच्चे काफी पसंद हैं. सेलेना को दो बार जुड़वा बच्चे हो चुके हैं. विंस्टन, विराज, आर्थर और शमशेर सेलेना के जुड़वा बच्चें हैं.
