CCL 11: शुरू होने वाली है IPL से भी धांसू लीग, क्रिकेट के साथ एंटरटेनमेंट का भी लगेगा तड़का
Celebrity Cricket League: क्रिकेट और एंटरटेनमेंट दोनों के शौकीन हैं, तो इंडिया की 7 फिल्म इंडस्ट्रीज का क्रिकेट के मैदान में महायुद्ध बहुत जल्द शुरू होने वाला है. यहां जानिए सीसीएल से जुड़ी डिटेल

Celebrity Cricket League: अगर आप क्रिकेट देखने के शौकीन हैं और हर उस चर्चा में जरूर हिस्सा लेते हैं जिसमें वनडे, टेस्ट या टी-20 की बात होती हो, तो आपके लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी आ गई है. कुछ महीनों में ही आईपीएल शुरू होने वाला है. लेकिन ये खबर आईपीएल से जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि सीसीएल यानी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग से जुड़ी हुई है.
सिर्फ क्रिकेट देखने में स्पोर्ट्स वाला फील आता है, लेकिन जब वो क्रिकेट बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और भोजपुरी एक्टर्स के बीच हो तो उसमें एंटरटेनमेंट का भी तड़का लग जाता है. असल में सीसीएल की शुरुआत होने वाली है. जिसमें 8 टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं पूरी बात कि कौन-कौन सी टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं और कब से शुरू होने वाली है सितारों के जमावड़े वाली ये लीग.
कब से शुरू होगा सीसीएल?
सीसीएल के अभी तक 10 सीजन पूरे हो चुके हैं. अब साल 2025 में इसका 11वां सीजन शुरू होने वाला है. तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, ''सीसीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 8 फरवरी 2025 से होने वाली है जिसमें 7 अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज हिस्सा लेंगी.''
यहां ये जानकारी भी दी गई है कि ये मैच बेगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, सूरत और कोयंबटूर में खेले जाएंगे.
The 11th season of the #CelebrityCricketLeague [#CCL] starts on 8 Feb 2025, with seven teams representing seven different film industries.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2025
The matches will be hosted in #Bengaluru, #Delhi, #Hyderabad, #Cuttak, #Surat and #Coimbatore.#CCL2025 | #CCL11 pic.twitter.com/28j2sFxWzx
कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा?
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में 8 टीमें हैं. इनके नाम बंगाल टाइगर्स, भोजपुरी दबंग, चेन्नई राइलोज, कर्नाटका बुलडोजर्स, सी3 केरला स्ट्राइकर्स, मुंबई हीरोज, पंजाब दे शेर, तेलुगु वॉरियर्स हैं. इनमें बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी, बंगाली और पंजाब के बड़े एक्टर्स बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग करते दिखेंगे. बता दें कि इसे आप जियो सिनेमा ओटीटी पर देख पाएंगे.
कौन था सीसीएल के दसवें सीजन का विनर
पिछले सीजन में बंगाल और कर्नाटका के बीच फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें बंगाल ने कर्नाकटा को हराकर सीरीज अपने नाम की गई थी. इस बार फिर से इस ट्रॉफी की रेस में 8 टीमें हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी का हकदार कौन होगा.



















