Kiara Advani at Cannes Film festival: फिल्मी दुनिया में कॉन्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है. भारत से भी कई स्टार पहुंचे और जलवा दिखा रहे हैं. इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कान्स में डेब्यू किया है. पर आज चर्चा उनके लुक से ज्यादा उनके एक्सेंट की हो रही है. कुछ फैंस एक तरफ जहां शॉक हैं तो कुछ कियारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं. 

दरअसल कियारा आडवाणी ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन से रेड कारपेट पर मीडिया से बातचीत की है. यहां कियारा पहली बार कान्स में आने को लेकर बातचीत की रही हैं लेकिन लोगों को कियारा का इंग्लिश एक्सेंट कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. 

कियारा का एक्सेंट कियारा वीडियो में कह रही हैं कि वह इस इवेंट में एन्वाइट होकर काफी खुश हैं. उन्हें बॉलीवुड में बतौर एक्स्ट्रेस दस साल भी हो गए हैं. ये उनके लिए वेरी स्पेशल मोमेंट हैं. यहां कियारा जिस तरह से अमेरिकी एक्सेंट में 'very' जैसे शब्द बोल रहे हैं उससे उनके फैंस थोड़े अचंभित हैं. 

सोशल मीडिया का क्या है रिएक्शनकियारा का न्यू इंग्लिश एक्सेंट लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. कुछ कह रहे हैं कि बतौर एक्ट्रेस उन्हें कियारा पसंद हैं लेकिन उनका एक्सेंट अच्छा नहीं लगा. कुछ कह रहे हैं कि कियारा का ओरिजिनल एक्सेंट इतना अच्छा है उन्हें इस तरह बनावटी एक्सेंट नहीं ट्राई करना चाहिए. एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या कियारा आडवाणी खुद को किम कर्दाशियां समझ रही हैं. 

करियर की बात करें तो कियारा आडवाणी के हाथ में बड़े प्रोजेक्ट हैं. वो राम चरण स्टारर गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं. इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. यह तेलुगू फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. 

वहां उन्होंने वॉर 2 के लिए यश राज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स को भी ज्वॉइन कर लिया है, जहां वह ऋतिक रोशन और आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी. इसके साथ ही कियारा डॉन 3 में भी नजर आएंगी, जहां उनके साथ रणवीर सिंह होंगे. 

ये भी पढ़ें- 8 साल की उम्र में किया काम शुरू, करीना-जाह्नवी से भी ज्यादा है पॉपुलैरिटी, आज करोड़ों के प्राइवेट जेट में उड़ती हैं ये टीवी एक्ट्रेस