Box Office Prediction: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें कंगना रनौत स्टारर 'पंगा' और वरुण धवन स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज हो रही है. पहले बात करते हैं 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की जिसके शुरुआती रिव्यूज काफी अच्छे आ रहे हैं और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की मानें तो फिल्म को पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग मिल सकती है. वहीं, फिल्म को एड्वांस बुकिंग भी अच्छी मिली हैं. आपको यहां ये बता दें कि फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपए का है.
आपको बता दें कि ये साल 2013 में आई फिल्म 'एबीसीडी' का तीसरा भाग है. फिल्म के लेखक और निर्देशक रेमो डिसूजा हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, राघव, धर्मेश, पुनीत समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.
