ई दिल्ली: सिनेमाघरों में इस हफ्ते 'पोस्टर ब्वॉयज' , डैडी सहित चार फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहले दिन ‘पोस्टर बॉयज़’ और 'डैडी' ने ठीकठाक कमाई की है. 'पोस्टर ब्वॉयज' में अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं और इसे श्रेयस तलपड़े ने डायरेक्ट किया है. पहले दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ की कमाई की है.
यह फिल्म 2014 में नसबंदी पर आधारित मराठी फिल्म ''पोस्टर ब्वॉयज'' का ऑफिसियल रीमेक है. इस फिल्म में करीब चार साल बाद दोनों देओल भाई साथ नज़र आए हैं. समीक्षकों ने इस फिल्म को देखने लायक बताया है. फिल्म का डॉयलाग परितोष पेंटर ने लिखा है और बंटी राठौड़ ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है. फिल्म का स्क्रीनप्ले और डॉयलाग दोनो ही काफी मनोरंजक है. श्रेयस तलपड़े ने इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया है. यहां पढ़ें- मूवी रिव्यू: पोस्टर ब्वॉयजBox Office: 'पोस्टर ब्वॉयज' और 'डैडी' के पहले दिन की कमाई जानें
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 09 Sep 2017 01:20 PM (IST)