Box Office Collection Live: तीसरे दिन भी 'सैयारा' के सामने नहीं टिक पाया कोई, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही फिल्म

Box Office Collection Live: इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा', 'तन्वी द ग्रेट' और 'निकिता रॉय' का क्लैश हुआ था. हालांकि, 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर सबको पीछे छोड़ दिया है. यहां जानें पूरी अपडेट

निशा शर्माLast Updated: 20 Jul 2025 10:11 PM

बैकग्राउंड

18 जुलाई को फिर बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों का क्लैश देखने को मिला है. आज सिनेमाघरों में तीन मच अवेटेड फिल्मों के रिलीज होन से दर्शक झूम उठे हैं....More

Box Office Collection Live: 'सैयारा' ने ओपनिंग वीकेंड में तोड़े कौन-कौन से रिकॉर्ड?

'सैयारा' फिल्म के आते ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बवाल मचा रखा है. फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने इन तीन दिनों में यानी अपने ओपनिंग वीकेंड पर एक के बाद एक ढाई दर्जन से भी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 


इस फिल्म ने सनी देओल और अक्षय कुमार-आमिर खान जैसे एक्टर्स ही नहीं, ब्रैड पिट और टॉम क्रूज जैसे एक्टर्स की फिल्मों के भी रिकॉर्ड चकनाचूर किए हैं. सुपरमैन भी अपने ओपनिंग वीकेंड में इंडिया में इतना कलेक्शन नहीं कर पाई जितना 'सैयारा' ने आज किया है. फिल्म की अभी तक की टोटल कमाई और सारे रिकॉर्ड्स जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.