सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ के तीसरे वीकेंड खत्म होने के साथ ही अपने लिए इतिहास रच दिया है. यह वॉर ड्रामा ‘गदर 2’ (2023) की ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस के बाद एक्टर के लिए 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को 6.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में 17 दिनों का कुल कलेक्शन 309.4 करोड़ रुपये नेट हो गया है.

हालांकि  सनी देओल 17 दिन बाद भी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई में कितना अंतर है.

‘बॉर्डर 2’ के 17 दिनों का कितना है कलेक्शन? सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत धमाल मचा दिया. हालांकि पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी उतार चढ़ाव देखा गया. लेकिन इसने तीसरे वीकेंड पर रफ्तार में तेजी दिखाई. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो बॉलीवुड हंगामा के आंकडों के मुताबिक फिल्म की 17 दिनों की कमाई टेबल में दिए आंकड़ों से समझे

बॉर्डर 2

17 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)

पहला दिन

32  करोड़

दूसरा दिन

40.59करोड़

तीसरा दिन

57.20करोड़

चौथा दिन

63.59 करोड़

पांचवा दिन

23.31करोड़ 

छठा दिन 

15.04करोड़

सातवां दिन

13.14करोड़ 

आठवां दिन

12.53करोड़

नौंवा दिन

20.17करोड़ 

दसवां दिन

24.22करोड़ 

ग्याहरवां दिन

6.52करोड़ 

बाहरवां दिन

6.69करोड़ 

तेहरवां दिन

4.88करोड़ 

चौदहवां दिन

3.91करोड़ रुपये 

पंद्रहवां दिन

3.12करोड़ रुपये 

सोलहवां दिन

6.01करोड़ रुपये 

सत्रहवां दिन

8.45करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन

341.47करोड़ रुपये

 गदर 2 की कितनी थी 17 दिनों की कमाई? वहीं सनी देओल की गदर 2 की 17 दिनों की कमाई की बात करें तो ये बॉर्डर 2 से हर दिन आगे ही नजर आ रही है. नीचे दी गई टेबल में गदर 2 के 17 दिनों के डे वाइज आंकड़े (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक)  दिए गए हैं.

 

गदर 2

17 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)

पहला दिन

40.10करोड़

दूसरा दिन

43.08करोड़

तीसरा दिन

51.70करोड़

चौथा दिन

38.70 करोड़

पांचवा दिन

55.40करोड़ 

छठा दिन 

32.37करोड़

सातवां दिन

23.28करोड़ 

आठवां दिन

20.15करोड़

नौंवा दिन

31.07करोड़ 

दसवां दिन

38.90करोड़ 

ग्याहरवां दिन

13.50करोड़ 

बाहरवां दिन

12.20करोड़ 

तेहरवां दिन

10करोड़ 

चौदहवां दिन

8.40करोड़ रुपये 

पंद्रहवां दिन

7.10करोड़ रुपये 

सोलहवां दिन

13.75करोड़ रुपये 

सत्रहवां दिन

16.10करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन

456.05करोड़ रुपये

 

कितना है गदर 2 और बॉर्डर 2 की 17 दिनों की कमाई में अंतरबॉर्डर 2 ने रिलीज के 17 दिनों में 341.47 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं गदर 2 की 17 दिनों की कमाई 456.05 करोड़ है. साफ है कि बॉर्डर 2 कारोबार के मामले में गदर 2 से 100 करोड़ से भी ज्यादा के कलेक्शन के साथ पीछे चल रही है. वहीं अब बॉर्डर 2 तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. ये फिल्म सिंगल डिजिट में ही कमाई कर रही है और अब ये ज्यादा से ज्यादा 20 करोड़ और कमा सकती है ऐसे में इसका लाइफटाइम कलेक्शन 360 से 370 होने की उम्मीद बताई जा रही है. जबकि गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 525.45 करोड़ था. ऐसे में सनी देओल अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं.