Border 2 Box Office Day 9:  सनी देओल स्टारर की ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ तेज होती जा रही है.  सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी थमने के मूड में नहीं दिख रही है. रिलीज के 8वें दिन डबल डिजिट में कमाई कर चुकी इस  वॉर ड्रामा की कमाई में 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को तेजी आने की उम्मीद है. चलिए यहां 'बॉर्डर 2' के शुक्रवार के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.  

Continues below advertisement

 'बॉर्डर 2' की 8 दिनों की कितनी रही कमाई? 

  • 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था.  दूसरे दिन  इस फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटाए और फिर तीसरे दिन इसने 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 
  • चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ कमाए और पांचवें दिन का कलेक्सन 20 करोड़ रुपये रहा.
  • छठे दिन 'बॉर्डर 2' ने 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसके पहले हफ्ते की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही.
  • 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की. 
  • नौवें दिन यानि शनिवार को इस फिल्म ने करीब 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

'बॉर्डर 2' का 9वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 9)

Continues below advertisement

ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही 9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 252 करोड़ हो चुका है.

बॉर्डर 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नौंवा दिन)
पहला दिन30  करोड़
दूसरा दिन36.5 करोड़
तीसरा दिन54.5 करोड़
चौथा दिन59 करोड़
पांचवा दिन20 करोड़ 
छठा दिन 13.00 करोड़
सातवां दिन11.25 करोड़ 
आठवां दिन10.75 करोड़
नौंवा दिन17.75 करोड़ 
टोटल कलेक्शन252.75 करोड़

 

'बॉर्डर 2' फिल्म की 9वें दिन की ऑक्यूपेंसी फिल्म की दूसरे शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मॉर्निंग शोज की हिंदी ऑक्यूपेंसी  11.05% रही. वहीं, आफ्टरनून शोज में 28.11%, इवनिंग शोज में 32.96% और नाइट शोज में 42.35% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

'बॉर्डर 2' स्टार कास्टआपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो  सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा अहम किरदारों में हैं.  

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)