मुंबई: लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को बधाई दी और सशस्त्र बलों को सलामी दी. सितारों ने ट्विटर पर अपनी भवनाएं जाहिर कीं.
लता मंगेशकर : नमस्कार. आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं बधाई. जय हिंद. अमिताभ बच्चन : गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को बधाई. जय हिंद! आमिर खान : सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई. शाहरुख खान : पूरी दुनिया में रह रहें सभी भारतीयों को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं. जय हिंद गोविंदा : एक गौरवशाली भारतीय की ओर से अन्य गौरवशाली भारतीयों को बधाई. अनिल कपूर : देश की स्वर्णिम विरासत को याद करें और आज व हमेशा भारत का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करें! हैप्पी रिपब्लिक डे. वंदे मातरम. ऋषि कपूर : भारतीय होने पर गर्व है. जय हिंद!