नई दिल्ली: फिल्मकार करन जौहर आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी.
आलिया भाट्ट ने भी करन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, ‘‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. करन आप मेरे पिता, मेरे शिक्षक और आखिर में (पर अंतिम नहीं) घर में मेरे फैशन पुलिस (जो कि कोफी मायने रखता है) हो..हा हा हा... मुझे नहीं पता मैं आपके बिना क्या करती. बहुत सारा प्यार करन.’’
अभिनेता वरूण धवन ने भी करन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो करन..आपको जीवन में आगे और खुशियां मिलें... मैं जितने भी लोगों को जानता हूं..उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ है.जैसे हैं वैसा होने के लिए शुक्रिया..’’
शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘‘ प्रिय करन जन्मदिन की शुभकामनाएं. अब आपके परिवार में दो और लोग जुड़ जाने से आपकी खुशी और सफलता भी दोगुनी हो जाएं.’’ गौरी खान ने करन, पति शाहरूख और बेटे आर्यन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो करन.’’ फराह खान ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक करन... बहुत सारा प्यार.’’ अभिनेता सचिन जोशी ने लिखा, ‘‘ जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं करन..भगवान आपके सभी सपने एवं इच्छाएं पूरी करे. आने वाला साल बेहतरीन हो..’’ मॉडल एंव अभिनेत्री सूफी चौधरी ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय करन..नटखट, व्यावहारिक, ईमानदार, हर चीज में बेहतरीन और अब सर्वश्रेष्ठ पिता भी. आपको जीवन में सभी खुशियां एवं अच्छा स्वास्थ्य मिले. बहुत सारा प्यार.’’
संगीतकार सचिन-जिगर ने लिखा, ‘‘करन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं..फिल्म जगत के सबसे रचनात्मक व्यक्ति.’’
मशहूर पत्रकार बरखा दत्त ने भी करन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘‘हंसमुख, हार्दिक, नटखट करन को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं..जो यारों के यार होने के नाते हमेशा मुझे हरा देते हैं..आप का आने वाला साल बेहतरीन हो.’’
आईफा के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी करन को जन्मदिन की बधाई दी गई. उन्होंने लिखा, ‘‘उनका सिनेमा के लिए अमिट प्यार ही उन्हें असाधारण फिल्मकार बना देता है.’’
