चेन्नई : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी नए टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' के साथ लगभग तीन साल बाद पर्दे पर वापस लौट रहे हैं. इसके लिए कई सितारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
अभिनेता सलमान खान ने फैंस से अपने 55 साल के दोस्त सुनील शेट्टी का समर्थन करने का रिक्वेस्ट किया, वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी' समेत कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अभिनेता के शो के प्रोमो को शक्तिशाली करार देते हुए उन्हें बधाई दी. सलमान खान : वह साढ़े तीन साल बाद वापस आ रहे हैं. नए शो के साथ मेरे दोस्त सुनील शेट्टी का स्वागत करते हैं. अन्ना शानदार. प्रोमो देखें. अक्षय कुमार : प्रोमो में है दम. आपको मेरी शुभकामनाएं सुनील. वीरेंद्र सहवाग : नए शो के लिए आपको शुभकामनाएं सुनील शेट्टी. बॉस्को मार्टिस : 'इंडियाज असली चैंपियन' की मेजबानी अपने आपमें अनूठे सुनील शेट्टी करेंगे. ऑल द बेस्ट अन्ना. शरद केलकर : अन्ना आप एक सच्ची प्रेरणा हैं! शुभकामनाएं.3 साल बाद 'अन्ना' कर रहे हैं पर्दे पर वापसी, सितारों ने ऐसे दी है बधाई...
एजेंसी | 05 May 2017 08:56 PM (IST)