बॉलीवुड स्टार के आलीशान घर हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं. फैन्स इन सेलेब्स के घर की शानोशौकत देखने के लिए बेताब रहते हैं. आए दिन सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैन्स उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाए रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि कई फिल्मों में भी सेलेब्स के घर दिखाए गए हैं. जी हां, कुछ बॉलीवुड स्टार्स हैं जिनके घरों को फिल्म की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है.

वीरा ज़ारा

सैफ अली खान का 10 एकड़ में फैला पटौदी पैलेस बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए आइडियल लोकेशन है. इस महल को 'वीरा-ज़ारा', 'मंगल पांडेय', 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों की शूटिंग में भी इस्तेमाल किया गया है. यह पैलेस हरियाणा के गुडगांव के पास स्थित पटौदी गांव में है. इसमें 150 कमरे हैं और इसकी कीमत 800 करोड़ रु. बताई जाती है.

फैन

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' बॉक्सऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन शाहरुख ने फिल्म में डबल रोल करके खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म के एक सीन में शाहरुख का असली घर मन्नत भी दिखाया गया है.

बॉम्बे टॉकीज

अनुराग कश्यप, जोया अख्तर , करण जौहर और दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' की काफी शूटिंग अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा में गई थी. इसमें विनीत कुमार सिंह और अमिताभ बच्चन वाले सीन को प्रतीक्षा में ही शूट किया गया था.

की एंड का

अर्जुन कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'की एंड का' में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने एक कैमियो किया था.दिलचस्प बात ये है कि उनपर फिल्माए गए एक सीन को उनके घर जलसा में ही शूट किया गया था. उम्मीद है कि अगली बार जब आप की एंड का देखेंगे तो सीन में बिग बी के घर के इंटीरियर पर जरूर ध्यान देंगे.

बॉम्बे टॉकीज

साल 2013 में आई 'बॉम्बे टॉकीज' की ही स्टोरी अजीब दास्तां है को करण जौहर के घर में शूट किया गया था.इस स्टोरी में रानी मुखर्जी और रणदीप हुड्डा नजर आए थे.

संजू

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के कुछ सीन्स उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट इम्पीरियल हाइट्स में फिल्माया गया था. रणबीर ने यहां उन्हीं के अंदाज में शूटिंग की थी. शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

बजरंगी भाईजान

सलमान और करीना स्टारर 'बजरंगी भाईजान' के कुछ सीन्स को सल्लू के पनवेल स्थित फार्महाउस पर फिल्माया गया था.