Madhavan Shared Funny Video: अभिनेता आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह किसी परिवार का वीडियो है, जिसमें एक शख्स ऐसा कुछ करता है कि उसके सिर पर आग लग जाती है. अब ऐसे बताने में तो वीडियो थोड़ा डरावना लग रहा है, मगर जब आप देखेंगे तो आप भी हंस पड़ेंगे. जिसके साथ ये सब हुआ, वो शख्स भी अंत में हंसता हुआ नजर आता है.
वीडियो में एक परिवार नजर आ रहा है और मौका किसी पूजा का लग रहा है. लगभग सभी के हाथ में थाली दिख रही है. तभी एक शख्स, जो कि शायद उस परिवार का सबसे बड़ा सदस्य होगा, वो एक थाली पटकते नजर आता है. उसमें शायद कपूर जल रहा था. थाली पटकते ही वो उछलकर उस शख्स के सिर पर चला गया, जिसे वह तुरंत हटाता है. गनीमत रही कि उस शख्स के सिर पर ज्यादा बाल नहीं थे, वरना क्या होता आप समझ सकते हैं और इसलिए माधवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘’बाल बाल बचे.’’
अब माधवन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को जानबूझकर बनाया गया है या फिर कोई रस्म निभाते हुए अचानक ये घटना घट गई, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. मगर वीडियो के अंत में जिसके सिर पर आग लगी, वो शख्स भी हंसता नजर आता है. वीडियो देखकर फैंस भी कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी एक ने लिखा, ‘गंजे सिर हमेशा सुरक्षित होते हैं.’’ एक अन्य ने यूजर ने लिखा, ‘’जितने बचे हैं, उन्हें तो संभालकर रखो.’’
ये भी पढ़ें-
Hera Pheri 3 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म पर शुरू किया काम
