बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने हर तरह के किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार हेयर ट्रांसप्लांट कराने के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने हर बार इसे ठुकरा दिया.

Continues below advertisement

हेयर ट्रांसप्लांट कंपनी का ड्रीम हैं अनुपम 

पीिंकविला के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि कई हेयर ट्रांसप्लांट कंपनियां और डॉक्टर उन्हें पैसे देने के लिए तैयार थे, ताकि वो अपना हेयर ट्रांसप्लांट करा लें. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि चाहे उन्हें कितनी भी जरूरत क्यों न पड़े, वह पैसे लेकर ऐसा नहीं करेंगे. उनका मानना है कि अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनकी असली पहचान बदल जाएगी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो हर हेयर ट्रांसप्लांट कंपनी का 'ड्रीम' हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस मौके को हां नहीं कहा. वो युवाओं के साथ दोस्त की तरह रहना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें सर या अंकल नहीं, बल्कि अनुपम जी या AK कहें.

Continues below advertisement

बेटे की इस बात पर हंसे थे अनुपम 

अनुपम खेर ने अपने बेटे सिकंदर खेर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब सिकंदर छोटे थे, तब एक बार उन्होंने उन्हें हेयर ऑयल का एड देखते हुए समझ लिया और तुरंत कहा, डैड, इसके बारे में सोचना भी मत. यह सुनकर अनुपम को बहुत हंसी आई. बता दें कि 1981 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. अब वह जल्द ही खोसला का घोसला 2 में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.