Akshay Kumar Diwali Pooja : आजकल बॉलीवुड (Bollywood) के गलियारों में दिवाली की धूम मची हुई है. सेलेब्स एक दूसरे की पार्टी में शरीक हो रहे हैं और जमकर मस्ती करते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए भी सेलेब्स अपने फैंस को दिवाली की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खास वीडियो के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. इस खास दिन पर अक्षय ने अपने घर में दिवाली की पूजा का आयोजन किया जिसका वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
पूजा के वीडियो को किया शेयरअक्षय कुमार ने पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है 'रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें. साल का मेरा सबसे अच्छा दिन.' वीडियो में खिलाड़ी कुमार कुर्ते पायजामे में दिखाई दे रहे हैं. पूजा में अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्वीकंल खन्ना भी नज़र आ रही हैं. इसके अलावा अक्षय के घर पर हुई पूजा में काफी लोगों को भी देखा जा सकता है जो ज़ाहिर हैं उनके घर के स्टाफ होंगे. फिल्मी गलियारों में आजकल हर तरफ दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है. वीडियो में वहां मौजूद लोग भी आरती गाकर अक्षय का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
अक्षय की फिल्म राम सेतु कल होगी रिलीजआपको बता दें इस साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey)', 'सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj)' और 'रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)' को दर्शकों का प्यार नहीं मिला. ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर औंधे मुंह गिर गईं. अब एक बार फिर से अक्षय कुमार दिवाली के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु (Ram Setu)' लेकर आ रहे हैं. अक्षय की ये फिल्म कल यानी 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज की जा रही है. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अक्षय की इस फिल्म को फैंस का प्यार मिलता है या फिर इस फिल्म का भी हाल बाकी तीन फिल्मों की तरह होगा.
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृष्यम 2' को लेकर मेकर्स ने रखा बम्पर ऑफर, दर्शकों को दिया दिवाली गिफ्ट