मैनचेस्टर : ब्रिटेन के मैनचेस्टर में सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले से ग्लैमर जगत की हस्तियां काफी दुखी हैं. भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कई अतंर्राष्ट्रीय हस्तियों जैसे टेलर स्विफ्ट, ड्वेन जॉनसन और हैरी स्टाइल्स ने इस हमले की निंदा की है. बीबीसी के मुताबिक, अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे के संगीत कार्यक्रम के बाद मैनचेस्टर एरेना में हुए विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए.

यह विस्फोट एरियाना ग्रैंडे की परफॉर्मेस खत्म होने के तुरंत बाद हुआ. ग्रैंडे की टीम के एक सदस्य ने बताया कि इस घटना में ग्रैंडे घायल नहीं हुई हैं. ग्रैंडे ने घटना के कई घंटे बाद ट्वीट कर कहा, " इस घटना से टूट गई हूं. मुझे दुख है. मेरे पास शब्द नहीं है." हमले से दुखी अन्य हस्तियों ने इस प्रकार अपनी भावनाएं व्यक्त की : प्रियंका चोपड़ा : मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं एरियाना ग्रैंडे और मैनचेस्टर में संगीत कार्यक्रम के बाद घायल हुए लोगों के साथ हैं.. दुनिया को आखिर क्या हो रहा है? टेलर स्विफ्ट : मेरी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और आंसू उन सभी के लिए हैं जो आज रात मैनचेस्टर हमले से प्रभावित हुए हैं. मैं अपना प्यार भेज रही हूं. ड्वेन जॉनसन : मैनचेस्टर में हुई इस त्रासदी का सामना करने वाले पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हमारी प्रार्थनाएं.. मजबूत बने रहें.. एरियाना ग्रैंडे. काइली जेनर : मुझे यकीन नहीं हो रहा. मैनचेस्टर के लिए मेरी प्रार्थनाएं... पेरिस हिल्टन : मैनचेस्टर के लोगों प्यार और प्रार्थनाएं भेज रही हूं. केटी पेरी : एरियाना ग्रैंडे के शो के लिए गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं. हैरी स्टाइल्स : मैनचेस्टर में आज रात जो हुआ उससे बहुत दुखी हूं. हमले से प्रभावित हुए सभी लोगों को प्यार भेजता हूं. रितेश देशमुख : मैनचेस्टर से दुखी और सदमा देने वाली खबर..भयावह हमले का शिकार हुए लोगों के लिए प्रार्थना और संवेदना. मसाबा मांटेना : मैनचेस्टर में जो हुआ उसे सुनकर हैरान हूं. हम लोग धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से नरक की ओर बढ़ रहे हैं, प्रार्थनाएं.