मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने परोक्ष रूप से शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ पर निशाना साधा है और रितिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ का समर्थन किया है.
विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ‘‘ यह रईस जो खुद अपने देश का नहीं है, बेकार है और हम सभी को ‘काबिल’ देशभक्त का समर्थन करना चाहिए.’’