एक्सप्लोरर

Feroze Khan Birthday: पाकिस्तान से है इन फिरोज खान का ताल्लुक, 'बिखरा मेरा नसीब' से चमकी थी किस्मत

Feroze Khan: उनका नाम भले ही हिंदुस्तानी सुपरस्टार से मिलता-जुलता है, लेकिन दोनों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. बात हो रही है पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान की, जिनका आज बर्थडे है.

Feroze Khan Unknown Facts: 11 जुलाई 1990 के दिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके के क्वेटा में जन्मे फिरोज खान पाकिस्तानी सिनेमा में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह एक्टर बनने से पहले मॉडलिंग कर चुके हैं. साथ ही, वीडियो जॉकी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको फिरोज खान की जिंदगी के चंद किस्से बता रहे हैं. 

सेलेब्स से भरा हुआ है फिरोज का परिवार

बता दें कि फिरोज खान बलूचिस्तान की पश्तून फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. उनके पांच भाई-बहन हैं, जिनमें एक्ट्रेस हुमैमा मलिक और सिंगर-सॉन्गराइटर दुआ मलिक भी शामिल हैं. साल 2018 में फिरोज खान ने सैयदा अलीजे फातिमा रजा के साथ निकाह किया. उनके एक बेटा मोहम्मद सुल्तान खान और बेटी फातिमा खान है. गौर करने वाली बात यह है कि 2020 के दौरान फिरोज खान और सैयदा अलीजे के तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं. हालांकि, सैयदा ने सोशल मीडिया पर अपनी और फिरोज की तस्वीरें पोस्ट करके इन अटकलों पर लगाम लगा दी थी. हालांकि, 2022 में उनका तलाक हो गया था. 

ऐसे शुरू हुआ था फिरोज का करियर

फिरोज ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की फील्ड में हाथ आजमाया. वहीं, 2014 के दौरान उन्होंने टीवी की दुनिया में पहला कदम रखा और बिखरा मेरा नसीब सीरियल में हरीब का किरदार निभाकर शोहरत हासिल की. इसके बाद उन्होंने रोमांटिक थ्रिलर चुप रहो में अभिनय किया था. वहीं, 2015 के दौरान रोमांटिक सीरीज में तुमसे मिल के में हुमायूं का किरदार निभाया, लेकिन इससे उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ. इनके अलावा फिरोज खान ने फिल्म जिंदगी कितनी हसीन है से लॉलीवुड में डेब्यू किया. 

कई विवादों में भी फंसे फिरोज

बता दें कि बेहतरीन एक्टिंग करियर के साथ-साथ फिरोज खान कई विवादों में भी फंस चुके हैं. दरअसल, तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने अपनी शादी को शारीरिक शोषण और बेवफाई से भरपूर बताया था. उनका कहना था कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की वजह से ही उन्होंने तलाक लिया था. इसके बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर फिरोज और सैयदा के बीच कानूनी लड़ाई भी हुई थी.

'Shehnaaz Gill एक्ट्रेस कम छिछोरी ज्यादा लगती है...', पंजाब की कैटरीना के लिए किसने दे दिया ये बयान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 'बंदर' ने तोड़ा दम , 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
'बाहरी लोगों के लिए चीजें आसान हैं', नेपो किड्स और आउटसाइडर्स पर इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान
'बाहरी लोगों के लिए चीजें आसान हैं', नेपो किड्स और आउटसाइडर्स पर इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान
Neha Kakkar Birthday: जिस शो से बाहर हुईं नेहा कक्कड़, उसी की बनीं जज, जानें सफलता की पूरी कहानी
जिस शो से बाहर हुईं नेहा कक्कड़, उसी की बनीं जज, जानें सफलता की पूरी कहानी
'सच्चे देशभक्त बनेंगे...', CJP Protest के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत इन सेलेब्स का भी मिला समर्थन
CJP Protest के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत इन सेलेब्स का भी मिला समर्थन

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget