नई दिल्ली: बिपाशा बसु आज 38 साल की हो गईं. 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में उनका जन्म हुआ था. वे बंगाली परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. बिपाशा के 38वें जन्मदिन उनके हसबैंड करन सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है.

करन सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए बिपाशा की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला को बर्थडे की बधाई. हर गुजरते साल के साथ आपकी मुस्कान और चमके और हंसी तेज हो.' आपको बता दें कि करन सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा का यह पहला बर्थडे है. जन्मदिन मनाने के लिए बॉलीवुड का यह चर्चित जोड़ा ऑस्ट्रेलिया में हैं. करन और बिपाशा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीर शेयर किए हैं. अपने जन्मदिन पर इंस्टा पर बिपाशा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन पर मुस्कान से बेहतर कुछ नहीं.' बिपाशा ने अपनी दीदी का भेजा हुआ वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं करन के कई सारे पोस्ट को बिपाशा ने रिपोस्ट भी किया है.

आपको यह भी बता दें कि करन और बिपाशा पिछले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे.