नई दिल्ली: कल वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड एक्टर्स ने भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया है. जहां वरूण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को लेकर रोमांटिक डिनर पर गए तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बाुस ने हसबैंड करन सिंह ग्रोवर के साथ अपना वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया है. बिपाशा ने कुछ तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की हैं.  ये दिन इतना खास बनाने के लिए बिपाशा ने करन को थैंक्यू भी कहा है. यहां देखिए-   जहां करन ने सेलिब्रेशन किया वहां पर सब कुछ लाल रंग में था... लाल गुब्बारे, लाल फूल और साथ ही केक भी लाल रंग का ही मंगाया था.   करन ने बिपाशा को हाथ से लिखा हुआ लेटर भी दिया. जिसे पढ़ने के बाद बिपाशा ने ये तस्वीर शेयर की और करन को धन्यवाद दिया.