Bigg Boss 17: सलमान खान का सबसे चर्तित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में रोज नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहे है, शो और भी ज्यादा इंटेरेस्टिंग होता जा रहा है. वहीं इस हफ्ते करण जौहर ने वीकेंड का वार होस्ट किया. इस दौरान उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाई. इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का भी नाम शामिल है.
अंकिता-सुशांत के रिश्ते पर बोले विक्की जैनकरण ने विक्की पर कई सावल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब आपकी मां नैशनल टीवी पर अंकिता को बुरा भला कह रहीं थी, तब आपने अपनी बीवी का स्टैंड क्यों नहीं लिया? उस वक्त तो विक्की ने इस बात के लिए करण जौहर ने माफी तो मांग ली. लेकिन फिर करण के जाने के बाद विकी भी चुप नहीं रहें. उन्होंने अंकिता से इस बारे में बात की और अपनी भड़ास निकाली. तो आइए जानते हैं विकी ने क्या है...
विकी ने अपनी फैमिली का लिया साइडवे अंकिता से कहते हैं कि क्या मेरी फैमिली ने आपके साथ किसी भी चीज के लिए रोक-टोक की या आपके पहनावे पर कभी कुछ कहा. शादी के बाद आप 10 दिन भी मेरी फैमिली के साथ नहीं रहीं. इसपर उन्होंने कोई आपत्ती नहीं जताई.
कहा-मैं आपकी फैमिली के लिए हमेशा खड़ा रहा...वहीं विक्की ने अंकिता के एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपुत का भी जिक्र किया. वे कहते हैं कि 'जब मैं आपकी फैमिली के साथ रहने आया तो क्या मैं एक अमीर दामाद की तरफ रहता था या फिर एक बेटे की तरह. मैं हमेशा तुम्हारी फैमिली के लिए खड़ा रहा.'
अंकिता-सुशांत के रिश्ते पर बोले विक्की जैनविक्की ने आगे ये भी कहा कि 'जब मैं आपकी जिंदगी में आया, तब चारों तरफ सुशांत और आपके रिलेशनशिप की चर्चा थी. मुझे उन सभी जीजों का खामियाजा भुगतना पड़ा. मैं वह सब भी खुद पर ले लिया. जब आपको मुझसे इतनी प्रॉब्लम थी तो आपने शादी क्यों की. मुझसे शादी करना का फैसला आपका था.' वहीं विक्की की बातें सुनने के बाद अंकिता ने फिर से अपने पति को सॉरी कहा. इसपर विक्की ने उन्हें कहते हैं कि सॉरी चीजों को रिपेयर नहीं करती हैं.
ये भी पढ़ें: Guntur Kaaram BO Collection Day 3: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने तीसरे दिन नहीं की कुछ खास कमाई, किया इतना कलेक्शन
