ऑफर से खुशी होती है, पर सभी को कबूल करने के लिए समय नहीं: बिग बी
एजेंसी | 14 Dec 2016 09:06 AM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि काम से संबंधित मिल रहे सभी प्रस्तावों से वह बहुत खुश हैं, लेकिन उनके पास सभी चीजों का हिस्सा बनने का समय नहीं है. अमिताभ ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर अपने काम के बारे में और समय की कमी के बारे में बताया. 'पा' स्टार ने पोस्ट किया, "मैंने कहानियों और विचारों को सुना. मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन अगर मैं कुछ के लिए सहमत होता हूं तो मैं इसे आगे पूरा करूंगा." फिल्म 'पिंक' में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा, "इंसान की इच्छाओं को नियंत्रित करना मुश्किल है. जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं एक ही समय में पूरा करना चाहता हूं, इसलिए जो भी आता है उस पर तुरंत सहमति और तुरंत अमल करना चाहता हूं. बहुत-सी कहानियां सुनी और चर्चा की लेकिन समय कम हैं?" फिल्म उद्योग से लगभग पांच दशकों से जुड़े बिग बी जल्द ही 'सरकार 3' में नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा हैं.