नई दिल्ली: फिल्म 'रेस 3' के बाद अब सलमान खान भारत में भी जबरदस्त स्टंट और एक्शन करते नज़र आएंगे. आज इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया सलमान के स्टंट की एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में सलमान खान बाइक से रिंग में स्टंट करते नज़र आ रहे हैं. ये तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर भाईजान के फैंस क्रेजी हो रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अली अब्बास जफर ने लिखा- Ring of fire ..... & Bharat @BeingSalmanKhan . Eid 2019. दो-तीन दिन पहले ही 'भारत' की शूटिंग शुरु हुई है और इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान खान का लुक कैसा होगा ये भी खुलासा हो गया है. स्टाइलिश  एशले रेबेलो ने दो दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान की पहली झलक दिखा दी जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एशले ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत में सलमान खान. एक दिन पूरा. अभी बहुत दिन  बाकी हैं...' ऐसा कहा जा रहा है कि अली अब्बास जफर और सलमान खान एक बार फिर इस फिल्म के जरिए कुछ धमाकेदार लेकर आने वाले हैं. इससे पहले भी जफर 'दबंग', 'सुल्तान' और 'टाईगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं. प्रियंका चोपड़ा भी इसकी शूटिंग के लिए इंडिया आ चुकी हैं. फिल्म के बारे में आपको बता दें कि ये 2014 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टु माई फादर' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इसके निर्माता अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार हैं, जिनके प्रोडक्शन रील लाइफ और टी-सीरीज के तहत इस फिल्म का निर्माण हो रहा है. 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. पिछले दिनों सलमान खान फिल्म 'रेस 3' में बड़े पर्दे पर नज़र आए थे. 'रेस' सीरिज की इस तीसरी फिल्म ने अब तक की सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई की. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 166.38 करोड़ की कमाई की.