एक्सप्लोरर

'बेवफा ब्यूटी' का धमाल, ‘1,2,3’ पर बवाल, जानें- बॉलीवुड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ

आपको यहां बता रहे हैं कि इस हफ्ते बॉलीवुड में क्या-क्या खास हुआ.

नई दिल्ली: इस हफ्ते बॉलीवुड में बहुत कुछ खास हुआ जिसने दर्शकों को अपनी तरफ खींचा. बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर 'बेवफा ब्यूटी' बनकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं तो वहीं 'बागी 2' के आइटम सॉन्ग 'एक दो तीन' पर जमकर बवाल हुआ. सलमान खान ने अपनी फिल्म 'रेस 3' के स्टार कास्ट के पोस्टर जारी कर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी तो वहीं 'अक्टुबर' का पहला गाना भी रिलीज हुआ. इसके साथ ही रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' भी रिलीज हो चुकी है जिसे समीक्षकों ने अच्छा बताया है. आपको यहां बता रहे हैं कि इस हफ्ते बॉलीवुड में क्या-क्या खास हुआ.

9 साल बाद 'बेवफा ब्यूटी' से बड़े पर्दे पर उर्मिला ने किया कमबैक

फिल्म 'ब्लैकमेल' के जरिए उर्मिता मातोंडकर ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है. इस फिल्म में उर्मिला आइटम सॉन्ग करती दिखेंगी. गाने का नाम है 'बेवफा ब्यूटी' जो रिलीज हो चुका है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. इस गाने को पावनी पांडेय ने आवाजा दी है और आमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है. इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. ये फिल्म 6 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां देखें Full Video Song

सलमान ने 'रेस 3' के स्टार कास्ट से मिलवाया

सलमान ने वादा किया था कि वह इस सप्ताह एक-एक कर 'रेस-3' परिवार के सदस्यों से जनता को रूबरू करवाएंगे और वादे के अनुसार सलमान ने सोशल मीडिया पर पूरी स्टार कास्ट के पोस्टर जारी किए.

बेवफा ब्यूटी' का धमाल, ‘1,2,3’ पर बवाल, जानें- बॉलीवुड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ

इसमें सलमान खान खुद सिकंदर के किरदार में हैं, डेजी शाह संजना के किरदार में हैं, बॉबी देओल यश, जैकलीन फर्नांडिस जेसिका और साकिब सलीम सुरज के किरदार में हैं. रेमो डिसूजा निर्देशित 'रेस-3' 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

'अक्टूबर' के पहले गाने में दिखी वरुण-बनिता की शानदार केमेस्ट्री

वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' का पहला गाना 'ठहर जा' भी इस हफ्ते रिलीज हुआ. गाने को अपनी आवाज दी है अरमान मलिक ने. इस गाने को फिल्म में लीड रोल निभा रहे वरुण धवन और बनिता संधू पर फिल्माया गया है. इसमें वरुण और बनिता का अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. ये रोमांटिक गाना फिल्म में दोनों के रिश्ते पर आधारित है. गाने में दिखाया गया है कि कैसे बनिता वरुण को चोरी चोरी देखती है लेकिन इस बात से बेखबर वरुण धवन अपने राम में मस्त रहते हैं.

जैकलीन बनी 'मोहिनी' तो मचा बवाल

फिल्म 'बागी 2' में जैकलीन फर्नांडिस सुपरहिट गाने 'एक दो तीन' पर मोहिनी बन ठुमके लगाती दिखेंगी. जब से ये गाना रिलीज हुआ है तभी से इस पर खूब विवाद हो रहा है. फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गीत 'एक दो तीन' को जैकलीन ने अपने अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया है.  'तेजाब' के डायरेक्ट एन चंद्रा 'बाघी 2' के इस गाने को लेकर नाखुश हैं.  उन्होंने कहा है कि ये तो ऐसा ही हुआ जैसे सेन्ट्रल पार्क को बोटेनिकल गार्डन में तब्दील कर दिया जाय.

बता दें कि ओरिजनल गाने को सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था, वहीं गाने के रीमेक वर्जन को गणेश आचार्य और अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है. सरोज खान और माधुरी दोनों ने इस गाने को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. डायरेक्टर अहमद खान ने इस पर कहा कि , "फीडबैक देना उनकी मर्जी है. मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा. हमने गीत बनाया, कानूनी तौर तरीके से इसके अधिकार खरीदे."

सलमान खान को ये गाना काफी पसंद आया है. उन्होंने कहा है कि जैकलिन फर्नाडीस ने इस गाने के रीमेक के साथ पूरा न्याय किया है.  फिल्म 'बागी 2' 30 मार्च को जारी होगी.

रानी मुखर्जी की हिचकी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉंस

करीब चार साल बाद रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर फिल्म 'हिचकी' से वापसी कर ली है. ये फिल्म समीक्षकों को काफी पसंद आई है. इसे औसतन पांच में तीन से चार स्टार समीक्षकों ने दिए हैं. फिल्म में रानी नैना माथुर के किरदार में हैं जिसे 'टॉरेट सिंड्रोम' की बीमारी है. इसकी वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत होती है. फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की पुस्तक 'फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड' पर आधारित है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को देखने लायक बताया है. यहां पढ़ें रिव्यू

'बागी 2' के एक्शन सीक्वेंस का Making Video रिलीज

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बागी 2' धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की वजह से चर्चा में हैं. कल फिल्म का एक मेकिंग वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि इस फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग कैसे हुई है. इसके साथ ही इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ये बताते नज़र आ रहे हैं कि इस फिल्म की शूटिंग में उन्हें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसमें कैमरे के सामने टाइगर 'वन मैन आर्मी' के रूप में नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget