बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है. इन दिनों ही नहीं पिछले काफी समय से ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. अब हाल ही में जब से अनाउंसमेंट हुआ है कि 2 अप्रैल को इस फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आएगा, तबसे लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है. वैसे तो रणबीर कपूर से पहले कई एक्टर्स भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन रणबीर के लिए ये कैरेक्टर थोड़ा ज्यादा खास है. क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? नहीं जानते होगे ना, तो आइये हम बताते हैं.

Continues below advertisement

क्यों खास है रणबीर के लिए 'भगवान राम' का किरदार?क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की पहली रामायण कब बनी थी और किसने इसमें भगवान राम का किरदार निभाया था? ये नाम भी रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ है. दरअसल सालों पहले जब बॉलीवुड की पहली रामायण बनी थी, तब रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया था. परदादा की इसी लिगेसी को रणबीर आगे ले जा रहे हैं और यही इसी वजह से ये किरदार एक्टर के लिए खास बन जाता है.

'सीता' फिल्म में बने थे 'राम'साल 1934 में देबकी बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीता' उस समय में बनी थी जब बोलती हुई फिल्में बनना शुरू ही हुई थीं. ये फिल्म उत्तर रामायण पर बनी हुई है, जिसने पहली बार पर्दे पर भगवान राम और सीता की झलक दिखाई थी. फिल्म में पृथ्वीराज कपूर जहां राजा राम बने थे, तो वहीं एक्ट्रेस दुर्गा खोटे माता सीता के किरदार में नजर आई थीं. पृथ्वीराज कपूर के भाई त्रिलोक कपूर फिल्म में राम और सीता के बेटे लव के किरदार में नजर आए थे. फिल्म वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. जिसके बाद इसे एक प्रेस्टीजियस फिल्म फेस्टिवल में डिप्लोमा अवॉर्ड भी मिला था.

Continues below advertisement

परदादा की विरासत को आगे बढ़ा रहा पोतावहीं अब जबसे साल 2026 में रिलीज होने वाली नितेश तिवारी की 'रामायण' की चर्चा हुई है, तभी से रणबीर के किरदार को भी उनके दादा के किरदार से जोड़कर देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि रणबीर अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. फर्क केवल इतना है कि उनके परदादा ने ये किरदार 28 साल की उम्र में निभाया था और रणबीर इस किरादर के 40 की उम्र में निभाने वाले हैं.

कब रिलीज होगी रामायण?बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ये फिल्म साली 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. ये फिल्म दो पार्ट्स में बनी है. जिसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर यानी 2027 में रिलीज होगा. फिल्म का निर्देशन 'छिछोरे' के निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसकी स्टारकास्ट में कई बड़े सेलेब्स का नाम भी शामिल है. वहीं 2 अप्रैल को फिल्म से रणबीर कपूर रा पहला लुक सामने आने वाला है.