सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में बिजी हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक्टर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल उन्होंने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की उस बात को याद किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को भारत की "मौसी" बताया था, जिससे सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया. अभिनेता ने पटना में फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान यह टिप्पणी की, जिस पर ऑनलाइन लोगों ने तीखा रिएक्शन दिया है.

Continues below advertisement

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने क्या कहा?बता दें कि 'बंटवारा 1947'  का बैकग्राउंड पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए जब एक रिपोर्टर ने सनी देओल से पूछा कि वह पड़ोसी देश को किस नज़रिए से देखते हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, "पहले दोनों देश एक ही थे. जैसा कि मेरे पिता कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह मौसी बन गया. हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं."

Continues below advertisement

 

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan BO: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार

सनी देओल हुए ट्रोलसनी देओल के पाकिस्तान को मौसी बताया जाना कई लोगों को रास नहीं आया है और सोशल मीडिया पर एक्टर को टोल किया जा रहा है. एक यूज़र ने लिखा, "अगर मौके का फ़ायदा उठाना एक कला है, तो सनी देओल इसके कलाकार हैं." एक और यूज़र ने पोस्ट किया, "गदर से गद्दा क्यों. तारा सिंह अब सकीना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे?" एक अन्य ने लिखा, "कितनी शेमफुल स्टेटमेंट है." 

 

 

 

'बंटवारा 1947' के बारे में'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और देश के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में हिंसा, विस्थापन और दुख के बीच एक परिवार के संघर्ष को दिखाती है. इस फ़िल्म में सनी देओल के साथ शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह हैं, फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल  बिहार में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब माथा टेकने पहुंचे थे. बता दें कि ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. 

ये भी पढ़ें:-'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड