'बैटल ऑफ गलवान' का देशभक्ति से भरा गाना ‘मातृभूमि’ हुआ रिलीज, फौजी लुक में छा गए सलमान खान
Battel Of Galwan First Song Out: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले गाने ‘मातृभूमि’ के टीजर के बाद अब फुल सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है. ये गाना देशभक्ति से भरा हुआ है.

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने टीज़र के बाद अब फिल्म का पहला गाना मातृभूमि रिलीज़ कर दिया है. ये गाना फिल्म के म्यूज़िकल सफर की पहली झलक देता है, जिसमें देशभक्ति और इमोशन दोनों साफ महसूस होते हैं, सादा लेकिन असरदार यह गाना फिल्म की कहानी का मूड सेट करता है और रिलीज से पहले दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है.
मातृभूमि गाने में दिखा सलमान खा का फौजी लुक
इ गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी नैचुरल और जुड़ाव भरी लगती है. दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े सीन साथ-साथ चलते हैं. मातृभूमि गाते हुए परिवार के ये सीन ड्यूटी और संघर्ष के पलों से जुड़ते हैं, जो प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी गहराई से सामने लाते हैं.
View this post on Instagram
मातृभूमि को हिमेश रेशमिया ने किया है कंपोज
मातृभूमि गाना बैटल ऑफ गलवान का इमोशनल और देशभक्ति से भरा एहसास है, इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज़ किया है, जो एक बार फिर दिल को छू लेने वाली और असरदार धुन के साथ अपनी खास पहचान छोड़ते हैं. हिमेश ने बताया कि बैटल ऑफ गलवान के लिए मातृभूमि बनाना उनके लिए काफी इमोशनल रहा. उन्होंने कहा कि गाने की फील सेना की बीट्स और उनकी एनर्जी से आई है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना खास था, और सलमान खान के साथ फिर से जुड़ना, साथ ही सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से गाने का रिलीज़ होना, इस पूरे सफर को और भी स्पेशल बना देता है.
अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है मातृभूमि
मातृभूमि के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जबकि इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ दी है, जो इंडियन म्यूज़िक की सबसे पसंदीदा आवाज़ों में से हैं. बैटल ऑफ गलवान को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं. इसका म्यूज़िक सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से रिलीज़ हुआ है और सोनी म्यूज़िक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है. फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की कहानी दिखाने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
Source: IOCL


























