यामी गौतम धर स्टारर फिल्म 'नई नवेली' के सेट पर जबरदस्त मस्ती, हंसी और फुल ऑन फैमिली वाइब का माहौल था, क्योंकि फिल्म की कास्ट और क्रू ने अवस्थी परिवार की अनोखी दुनिया और किरदारों में जान फूंकने की प्रक्रिया को बेहद एंजॉय किया. अब सोचिए अगर टीम को फिल्म को बनाने में इतना मजा आया, तो दर्शकों को इस तरह की जबरदस्त कहानी को बड़े स्क्रीन पर देखने में कितना मजा आएगा.

Continues below advertisement

फिल्म में दिखेगा फैमिली एंटरटेनमेंट

अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की नई नवेली फिल्म लार्जर देन लाइफ एक्शन के साथ कभी भी सामने आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स और जबरदस्त फैमिली एंटरटेनमेंट को साथ लेकर आ रही है. कहना गलत नहीं होगा की नई नवेली फिल्म इस दशहरा आपके परिवार के लिए एक पैसा वसूल एक्सपीरियंस होने वाली है. 

Continues below advertisement

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर बालाजी मोहन ने इसी बात का जिक्र किया और होने वाली मस्ती की यादों को ताजा करते हुए बताया कि किस तरह से उन्होंने ‘नई नवेली’ के सेट पर हर दिन को एंजॉय किया, मेरा मतलब है, एक बार जब आप ट्रेलर भी देखेंगे, तो आपको सेट पर हर दिन होने वाली क्रेजीनेस नजर आएगी. 

सभी लोगों, एक्टर्स, कास्ट, क्रू और हर किसी के साथ फिल्म बनाते हुए बहुत मजा आया. हर दिन सामने आने वाली चुनौतियां भी चुनौतियां नहीं लगती थीं, क्योंकि हम सब इतना ज्यादा मजा कर रहे थे. अगर ऑडियंस को फिल्म देखते हुए उसका आधा भी मजा आया, जितना हमें इसे बनाते समय आया था, तो मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी को फिल्म उतनी ही पसंद आएगी. इन सभी लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा और उन्हें कंट्रोल करना कोई मुश्किल काम नहीं था. मैं भी उनके साथ बस मजे कर रहा था.

Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, 3 बजे तक 220 करोड़ के हुई पार

 यामी गौतम का दिखेगा नया अंदाज

नई नवेली में यामी गौतम कभी ना देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के साथ वह दर्शकों के सामने भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रही हैं, जो खुद में मस्ती के साथ मिस्ट्री, एक्शन और खूब सारा मसाला एंटरटेनमेंट लिए हुए है. 

दशहरा से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही यह फिल्म इस फेस्टिवल सीजन में मस्ती, फैंटेसी और जबरदस्त सिल्वर स्क्रीन एक्सपीरियंस को देने के लिए तैयार है और यही बातें इसे दर्शकों के लिए एक परफेक्ट फैमिली आउटिंग वाली फिल्म बन रही है. 

फिल्म की टीम

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है.