एक्सप्लोरर

Bad Newz Box Office Collection Day 10: ‘बैड न्यूज’ ने दूसरे रविवार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है. सेकंड वीकेड पर भी इस फिल्म में तेजी आई और इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Bad Newz Box Office Collection Day 10: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं और इसकी वजह ये है कि इस जोड़ी की साथ में पहली फिल्म ‘बैड न्यूज’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले ओपनिंग वीकेंड में तो दमदार कलेक्शन किया ही था वहीं दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने टिकट काउंटर पर गर्दा उड़ा दिया है और खूब नोट कमा लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

बैड न्यूज’ ने रिलीज के 10वें दिन कितनी की कमाई?
‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये फिल्म हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये ऐसा प्रोसेस है जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां से पैदा होते हैं, लेकिन बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं. दिलचस्प कॉन्सेप्ट से लेकर विक्की और तृप्ति की सिज़लिंग केमिस्ट्री और  फुट-टैपिंग नंबर्स तक, बैड न्यूज़ ने इन सबको लेकर खूब सुर्खी बटोरी. जिसके चलते फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही. इतना ही नहीं ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर है. वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी दमदार कमाई की थी. हालांकि पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर ‘बैड न्यूज’ संभल गई है और इसकी कारोबार में तेजी देखने को मिली है.

 फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बैड न्यूज’ ने 8.3 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 42.85 करोड़ रुपये रही. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे शनिवार ‘बैड न्यूज’ के बिजनेस में 51.16 फीसदी की तेजी आई और इसने 3.25 करोड़ कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 10वें दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 52.00 करोड़ रुपये हो गया है.

बैड न्यूज’ ने हॉफ सेंचुरी की पूरी
‘बैड न्यूज’ को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरीन के साथ ही धनुष स्टारर रायन से तगड़ा कंप्टीशन मिल रहा है. वहीं पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई कल्कि 2898 भी पूरी चुनौती दे रही है. इन सबके बावजूद ‘बैड न्यूज’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसके चलते फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है यानी फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले एक्टर की राजी, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, जरा हटके जरा बचके और सैम बहादुर भी ये माइल स्टोन पार कर चुकी है. अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

बैड न्यूज’ स्टार कास्ट
आनंद तिवारी की ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जो अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की गुड न्यूज का स्प्रिचुअल सीक्वल है.

ये भी पढ़ें: -इरफान खान को अपना पिता मानती हैं ये एक्ट्रेस, कहा- मेरे लिए वो पापा थे और रहेंगे, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
Dhurandhar 2 Closing Collection: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, अपने नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, अपने नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धुरंधर 2' में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा
'धुरंधर 2' में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा
अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!
अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget