एक्सप्लोरर

Box Office: 'बागी 4' ने ओपनिंग वीकेंड में दी अक्षय कुमार-राजकुमार राव की फिल्मों को मात, जानें कमाई

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' ने ओपनिंग वीकेंड के आखिरी दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान उठा दिया है. यहां जानिए अब तक की कमाई.

टाइगर श्रॉफ फिर से एक्शन पैक्ड फिल्म 'बागी 4' के साथ सिनेमाघरों में लौट चुके हैं और आते ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई शुरू कर दी. इस ब्रूटल एक्शन फिल्म ने न सिर्फ ओपनिंग डे पर 2025 की टॉप 10 ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई बल्कि अब इस साल की टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना चुकी है.

फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और फिल्म ने टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में कई फिल्मों को पीछे कर दिया है. तो पहले फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं और फिर जानेंगे वो रिकॉर्ड जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म के नाम हुआ है.

'बागी 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी घटी और ये 9.25 करोड़ पर आकर ठहर गई. वहीं अब आज यानी तीसरे दिन फिल्म ने 10:25 बजे तक 10 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए टोटल 31.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फिलहाल फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

'बागी 4' टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में किस नंबर पर

सैक्निल्क की लिस्ट के मुताबिक, इस साल की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है- 

  • वार 2- 125.5 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • छावा- 117.5 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • हाउसफुल 5 - 86 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • सैयारा- 80 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • रेड 2- 71.58 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • स्काई फोर्स- 61.75 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • सितारे जमीन पर - 59.6 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • जाट- 39.75 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • केसरी चैप्टर 2- 30.14 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)
  • भूल चूक माफ- 28 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन)

इस लिस्ट में 'भूल चूक माफ' और अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' को 'बागी 4' पीछे करते हुए 8वीं जगह अपने नाम कर चुकी है. इसके बाद फिल्म सनी देओल की 'जाट' का पीछा करती नजर आ सकती है.

'बागी 4' बनी इस मामले में टाइगर श्रॉफ की बड़ी फिल्म

टाइगर श्रॉफ ने 'बागी 4' से पहले अभी तक टोटल 12 फिल्में की हैं, जिनमें से ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में वॉर (166.25 करोड़), बागी 2 (73.10 करोड़), बागी 3 (52.50 करोड़), बागी (38.58 करोड़), स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (38.83 करोड़) और बड़े मियां छोटे मियां (38.07 करोड़) के बाद 'बागी 4' टाइगर श्रॉफ की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गई है.

इस फिल्म ने इस मामले में टाइगर की गणपत (5.80 करोड़), होरोपंती 2 (16 करोड़), मुन्ना माइकल (21.67 करोड़), हीरोपंती (21.33 करोड़) और अ फ्लाइंग जट्ट (29.45 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

'बागी 4' का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है और इसने सैक्निल्क के मुताबिक शुरुआती दो दिनों में वर्ल्डवाइड 28.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी हैं.

(नोट: यहां इस्तेमाल किए गए आंकड़े बॉलीवुड हंगामा और सैक्निल्क के मुताबिक हैं.)

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Embed widget