नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ का खुमार दर्शकों के सिर से नहीं उतर रहा है. ये फिल्म भारत इतनी पसंद की जा रही है कि हर रोज कमाए के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. भारत में ये हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'द जंगल बुक' के नाम था लेकिन अब एवेंजर्स ने उसे तोड़ दिया है. 'द जंगल बुक' की भारत में लाइफ टाइम कमाई 188 करोड़ है और वहीं एवेंजर्स ने भारत में 13 दिनों में 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ये ऐतिहासिक है.
यहां देखें Day Wise कलेक्शन पहले दिन : 31.30 करोड़ दसरे दिन : 30.50 करोड़ तीसरे दिन : 32.50 करोड़ चौथे दिन : 20.52 करोड़ पांचवें दिन : 20.34 करोड़ छठे दिन : 11.75 करोड़ सातवें दिन : 9.73 करोड़ आठवें दिन : 7.17 करोड़ नौवें दिन: 10.53 करोड़ दसवें दिन: 13.04 करोड़ ग्यारहवें दिन: 4.90 करोड़ बारहवें दिन: 4.31 करोड़ तेरहवें दिन: 3.80 करोड़ कुल कलेक्शन- 200.39 करोड़ (Nett) आपको बता दें कि इस फिल्म को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. जिसमें से 1 हजार स्क्रीन्स अंग्रेजी को और बाकी स्क्रीन पर हिंदी वर्जन रिलीज किया गया है. इस हफ्ते बॉलीवुड की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहली फिल्म है अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट', और दूसरी फिल्म है राजकुमार राव की 'ओमेर्ता'. एवेंजर्स की वजह से इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान हुआ है.भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर', जानें कलेक्शन
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 10 May 2018 01:31 PM (IST)