मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए लौट रही है. इस बार ये फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' नाम से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएगी. ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात ये है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ नया फुटेज भी देखने को मिलेगा.
4 मिनट लंबी होगी 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर'टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रनटाइम 3 घंटे 1 मिनट था. वहीं, इसके नए वर्जन 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट यानी 185 मिनट बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि फिल्म में करीब 4 मिनट का नया और एक्सक्लूसिव फुटेज जोड़ा जाएगा. ऐसे में मार्वल फैंस के लिए ये री-रिलीज खास होने वाली है.
'एवेंजर्स: डूम्सडे' से होगा कनेक्शननए फुटेज को मार्वल की अगली बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से जोड़ा जा सकता है. ये फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. निर्देशक जो रूसो के मुताबिक, 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' में जो नया फुटेज जोड़ा गया है, उसका कनेक्शन मार्वल की आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से होगा. नए फुटेज में स्टीव रोजर्स यानी कैप्टन अमेरिका के अतीत में रहने के दौरान लोकी से मुलाकात का सीन दिखाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- 'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त
'एंडगेम' में क्या हुआ था?'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. फिल्म के अंत में टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन और नताशा रोमानॉफ यानी ब्लैक विडो की कुर्बानी दिखाई गई थी. वहीं, स्टीव रोजर्स इन्फिनिटी स्टोन्स को उनके सही समय पर वापस लौटाने के लिए अतीत में जाते हैं. इसके बाद वो पेगी कार्टर के साथ अपनी जिंदगी बिताते हैं और बुजुर्ग होकर वर्तमान में लौटते हैं. आखिर में वो अपनी ढाल सैम विल्सन को सौंप देते हैं.
डॉक्टर डूम बनेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर'एवेंजर्स: डूम्सडे' का निर्देशन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं. फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज रॉबर्ट डाउनी जूनियर का होगा. आयरन मैन के रूप में मशहूर अभिनेता इस बार विलेन डॉक्टर डूम का किरदार निभाएंगे. इसके बाद रूसो ब्रदर्स 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' का निर्देशन भी करेंगे. ऐसे में 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की दोबारा रिलीज को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें:- 'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म