जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' को काफी पसंद किया गया था. वहीं  फैंस 'अवतार 4' और 'अवतार 5' का बेसब्री से इंतजार रह हैं हैं. पैंडोरा की दुनिया में ले जाने वाली इन दो सीरीज पर काम ऑफिशियली शुरू हो चुका है  और काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. यह सब सीरीज की की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस परफॉर्मेंस की वजह से हुआ, जिसने इसे 1 अरब डॉलर के आंकड़े के पार पहुंचा दिया. हालांकि अवतार की चौथी और पांचवी सीरीज की रिलीज का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है. 

Continues below advertisement

'अवतार 4' और 'अवतार 5' को हरी झंडीएग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रे सांचिनी, जिन्होंने तीसरे हिस्से पर काम किया था, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाली फ़िल्मों के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है. 'पीपल' को दिए एक बयान में रे ने कहा, "अभी हम शेड्यूल तय कर रहे हैं," और आगे कहा, "हम अभी इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, बजट बनाना, शेड्यूल तय करना, प्लानिंग करना, और उनके लिए अपनी नई पाइपलाइन तैयार करना. जहां तक हमारी बात है, हम पूरी रफ़्तार से आगे बढ़ रहे हैंय"

'अवतार 4' और 'अवतार 5' की स्क्रिप्ट्स कैसी है? उन्होंने यह भी बताया कि कैमरून अपनी टीम के साथ मिलकर फ़्रैंचाइज़ी की विजुअल स्टोरीटेलिंग को और बेहतर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी डेवलप कर रहे हैं. फ़िल्म की स्क्रिप्ट्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पास स्क्रिप्ट्स हैं, और वे शानदार हैं. जहां तक मेरी बात है, हम आगे बढ़ रहे हैं." यह जानकारी 'अवतार: फायर एंड ऐश' की सफलता के बाद आई है. यह फ़िल्म 'अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर' का सीक्वल है, जिसने रिलीज़ के कुछ ही हफ़्तों के अंदर ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस पर 1 अरब डॉलर का आँकड़ा पार कर लिया था, और दुनिया भर में लगभग 1.48 अरब डॉलर की कमाई की थी.

Continues below advertisement

'अवतार 4' और 'अवतार 5' कब होंगी रिलीजअभी तक 'अवतार 4' और 'अवतार 5 का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है. वहीं इन फिल्मों की टेंटेटिवली रिलीज डेट्स सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अवतार 4 साल  2029 और अवतार 5 साल  2031 में थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली हैं