बॉलीवुड एक्टर इमरान खान हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, हालांकि अब उनके इस कदम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारतीय नागरिक न होने के कारण उन्हें मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है. इसका सपोर्ट प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी किया और उन्होंने इमरान पर अशांति फैलाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया.

Continues below advertisement

इमरान को देश छोड़ने के आदेश पर अशोक ने जताई हुशी

इमरान खान को मिले भारत छोड़ने के आदेश पर अशोक पंडित ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'मैं सच में काफी खुश हूं, क्योंकि आपके पास विरोध करने का हक नहीं है और आप भारत के नागरिक भी नहीं है, इसके बावजूद आप देश को बदनाम करने की पूरी कोशिश में है.'

Continues below advertisement

अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं 

अशोक पंडित ने इमरान पर भड़कते हुए आगे कहा, 'पढ़ाई करें, खुद को शिक्षित करें और अपने घर के बड़ों से पूछे कि क्या आपको इस देश के खिलाफ जंग छेड़ने और सड़क पर उतरने की अनुमति है? आप भारत में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.'

पहले हिरासत में लिए गए थे इमरान

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) में कथित अनियमितताओं के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है. 10 अक्टूबर को मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में प्रोटस्ट में इमरान ने भी हिस्सा लिया था. तभी मुंबई पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठा दिया था.

बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे इमरान

बता दें कि इमरान खान के पास भारत की नागरिकता नहीं है, वो अमेरिकी नागरिक हैं. वो भारत में फिलहाल बतौर ओसीआई (OCI) कार्डधारक रह रहे हैं. ऐसे में जब उन्होंने भारत में चल रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया तो उन पर कथित तौर पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन का आरोप लगा. इसके बाद उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की तरफ से भारत छोड़ने का नोटिस मिला है. हालांकि एक्टर इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे.