बिग बॉस फेम अर्शी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वो पैपराजी को पोज देती दिख रही हैं और साथ में उन एक्ट्रेस पर तंज कसती नजर आईं जो पैपराजी के सामने हद से ज्यादा ग्लैमरस कपड़ों में पोज देती नजर आईं. अर्शी खान को फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग पर देखा गया.

अर्शी खान ने दिए पोजअर्शी खान जैसे ही पैपराजी को पोज देने आती हैं, वो बोलती हैं बटन खोल देती हूं. अर्शी खान ने आगे पैपराजी से बात करते हुए कहा, 'मैं इतना नहीं खोलती कि कोई आप लोगों को बुरा बोले. मैं उतना ही करती हूं जिसना मीडियो को अच्छा लगे. इतना नहीं कि लोग बुरा बोले.'

वीडियो में वो डेनिम जैकेट और रिप्ड जींस में नजर आथी हैं. उन्होंने हाई हील्स से लुक कंप्लीट किया. वो जैकेट के बटन खोलकर इनरवियर फ्लॉन्ट करती दिखीं. उन्होंने हाथों में ब्रैसलेट भी पहना हुआ था. साथ ही लाउड मेकअप किया था. ओपन हेयर के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया.

खुशी मुखर्जी को मांगनी पड़ी थी माफी

बता दें कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी की वजह से पैपराजी को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. दरअसल, खुशी को बोल्ड लुक्स में पैपराजी के सामने पोज करते देखा गया. वहीं पैपराजी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पैपराजी फोटोज क्लिक करते हैं और नाम उनका खराब होता है. ये सुनने के बाद पैपराजी नाराज हो गए थे.

पैपराजी ने खुशी से सवाल किए और सीधे-सीधे कहा कि वो ऐसे कपड़े क्यों पहनकर आती हैं. उनकी वजह से पैपराजी सुनना पड़ता है. ऐसे में आखिर में खुशी ने पैपराजी से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी. 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार से संसद रत्न तक: रविकिशन ने 56 साल में रच दी प्रेरणा की कहानी, जन्मदिन पर जानिए अनछुए पहलू