फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में काम करने के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी चचेरी बहन सोनम के. आहूजा की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी कहा है. अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें अभिनेत्री और अपने चाचा अनलि कपूर पर गर्व है कि दोनों ने ऐसी पटकथा चुनी जिसे वे दुनिया की धारणाओं से परे मानते हैं. अर्जुन ने मंगलवार को बचपन की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह सोनम के साथ हैं और कहा कि फिल्म 'नीरजा' की अभिनेत्री उनकी जिंदगी में पहली ऐसी लड़की हैं, जिनके साथ वह बाहर घूमना-फिरना पसंद करते हैं. अभिनेता ने कहा कि वह बचपन से सोनम का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं और वह उनकी जिदंगी में हमेशा पहली ऐसी लड़की रहेंगी जिनके साथ वह बाहर जाना व घूमना-फिरना चाहेंगे. उन्होंने फिर कहा कि उन्हें 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की पटकथा चुनने के लिए सोनम और अनिल पर गर्व है. अर्जुन ने लिखा, "दुनिया की धारणाओं से परे जैसी पटकथा चुनने और इसमें विश्वास करने के लिए मुझे आप पर और अनिल कपूर पर गर्व है. आप साहसी और खूबसूरत हैं. आपकी जैसी बहन पाने पर मुझे गर्व है. दिल से बच्ची रहो, जैसी आप हैं और एक फरवरी (फिल्म रिलीज) के लिए शुभकामना." फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी हैं. यह एक फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है.