नई दिल्ली: ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाने वाले हैं. काफी समय से अपने रिश्ते को सबकी नज़रों से बचाकर रखने वाला ये कपल अब खुलकर सामने आने लगा है. पिछले कुछ दिनों में इस कपल की साथ में कई तस्वीरें सामने आई हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. इस पार्टी से इन दोनों सितारों की साथ में एक तस्वीर देखने को मिली है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल अपने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करना चाहता है. इससे पहले भी अर्जुन और मलाइका अक्सर पार्टियों में पहुंचते थे लेकिन कभी भी साथ में इनकी तस्वीरें नहीं दिखती थीं. लेकिन अब ऐसा नहीं हैं. आपको बता दें कि मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन कपूर दुबई गए थे. इस दौरान दोनों जब बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे तो उन्होंने एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए पोज दिया. बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद मलाइका ने ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. इन दिनों मलाइका अरोड़ा रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रही हैं. हाल ही में जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करने वहां पर पहुंचे तो मलाइका का हाथ थामे स्टेज पर नज़र आए. दोनों ने यहां पर साथ में डांस भी किया. यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों के बीच अभिनेत्री के दोस्त प्लान कर सकते हैं एक पार्टी VIDEO: अरबाज खान के साथ ब्लैक हॉट अंदाज में दिखीं गर्लफ्रेंड जियोर्जिया क्या करण जौहर ने मलाइका और अर्जुन की सीक्रेट ट्रिप से उठा दिया पर्दा? देखें ये VIDEO