मुंबई: अभिनेता अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. साल 2017 में दोनों ने 19 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था. अलग होने के बाद से अरबाज़ और मलाइका दोनों ने ही तलाक के बारे में किसी तरह की कोई बात कभी नहीं की. अब जाकर अरबाज़ ने पहली बार इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है. Zoom टीवी से बात करते हुए अरबाज़ खान ने हंसते हंसते ही सही लेकिन इस बात को माना कि उन्होंने अपने और मलाइका के रिश्ते को 21 सालों तक बचाए रखा, लेकिन वो इसको आगे तक बचाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए.
दरअसल अरबाज़ खान की फिल्म ‘जैक एंड दिल’ अगले हफ्ते 2 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है. इसी सिलसिले में अरबाज़ ने अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ये बात कही.
दरअसल अरबाज़ से परफेक्ट और कामयाब रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, “मैंने 21 सालों तक कोशिश की लेकिन मैं एक पहलू पर कामयाब नहीं हो पाया. लेकिन ठीक है, ठीक है. बहुत से लोग तो इतने लंबे वक्त तक कोशिश भी नहीं करते.”
मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज़ खान इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं. अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो खबरें यहां तक हैं कि अरबाज़ अगले साल जॉर्जिया से शादी भी रचा सकते हैं. हालांकि अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है.
वहीं बात करें मलाइका अरोड़ा की तो वो इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ देखी जा रही हैं. खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन दोनों ने भी अपने रिश्तों को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है. बीते दिनों मलाइका के बर्थड और उनके रैम्प शो में अर्जुन कपूर का जाना उन दोनों की डेटिंग की खबरों को और भी बल देता है.
यहां देखें फिल्म 'जैक एंड दिल' का ट्रेलर...
ये भी पढ़ें:
अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड के कई सितारे, देखें सभी तस्वीरें जानिए, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्राइडल शॉवर लुक पर कितने लाख खर्च कर दिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का जश्न शुरू, देखिए ब्राइडल शॉवर की VIDEOS और तस्वीरें VIDEO: शादी की तैयारियों के बीच सैफ और सिद्धार्थ के साथ कुछ इस अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण बेटे तैमूर से नैपी एड कराकर पैसे कमाना चाहते हैं सैफ, करीना ने कहा- चीप मत बनो मलाइका अरोड़ा ने हॉट अवतार में रैंप पर बिखेरा जलवा, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें VIDEO: अरबाज खान के साथ ब्लैक हॉट अंदाज में दिखीं गर्लफ्रेंड जियोर्जिया