नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर फिल्म में अलग-अलग तरह के लुक में नज़र आती हैं. 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से डेब्यू करने वाली अनुष्का जहां 'बदमाश कंपनी', 'मटरू की बिजली का मंडोला' में बोल्ड लुक में नज़र आईं तो वहीं उन्होंने पिछली फिल्म 'परी' में डरावना अवतार लिया. अब अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' में उनका उम्रदराज अवतार भी दिखेगा. उनके इस लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. वैसे तो कंफर्म नहीं है कि ये 'सुई धागा' फिल्म की ही तस्वीर है लेकिन इन दिनों अनुष्का इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी में उनका ये लुक दिखेगा. इस तस्वीर में उनके चेहरे चश्मा लगा हुआ है.
अनुष्का इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. बता दें कि 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन करने वाले शरत कटारिया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. वहीं, मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. 