नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अमेरिकी सीरीज 'न्यू एम्सटर्डम' की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर भी उनमें वही उत्साह और घबराहट है, जो उनकी पहली फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के पहले दिन थी. अनुपम ने बुधवार रात ट्वीट कर कहा, "एक अगस्त, 2018 को एक नई शुरुआत. मैंने आज अपनी अमेरिकी सीरीज 'न्यू एम्सटर्डम' की शूटिंग शुरू की. मुझमें वही उत्साह और घबराहट है, जो एक जनवरी 1984 को थी."
Video: सगाई और शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा का Lip Lock इंटरनेट पर वायरल
फिल्म में अनुपम और एगॉल्ड के अलावा श्रृंखला के कलाकारों में जेनेट मोंटगोमेरी, जोको सिम्स और टायलर लैबिन शामिल हैं. बॉलीवुड की बात करें तो यहां अनुपम आगामी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार नें नजर आने वाले हैं.
पहले फोटोशूट को लेकर सुहाना खान हुईं ट्रोल, बोलीं- मुझे बहुत स्ट्र्गल करना पड़ता है
फिल्म में उनका लुक काफी पहले रिलीज कर दिया गया था. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में उनका लुक हू-ब-हू मनमोहन सिंह से मिल रहा है. इसके साथ ही आपको बता दें कि अनुपम खेर को आईफा 2018 में फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है. (एजेंसी इनपुट)