नई दिल्ली: कल बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का जन्मदिन था और इस खास मौके को उन्होंने अपनी मां के साथ शानदार अंदाज में मनाया है. अनुपम खेर ने मां के साथ अपना जन्मदिन मनाने का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है.

वीडियो में अनुपम खेर की मां उन्हें लाड-प्यार करती हुईं नजर आ रही हैं. बर्थडे के मौके पर अभिनेता और उनकी मां पूजा की तैयारी कर रहे हैं और इस दौरान अनुपम अपनी मां से कहते हैं कि आप मुझे बर्थडे विश नहीं करेंगी. वीडियो बेहद ही शानदार है जिसमें मां-बेटे के प्यार को देखा जा सकता है. यहां देखें वीडियो... आपको बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी अनुपम खेर का जन्मदिन मनाया. अक्षय ने इसका वीडियो भी शेयर किया जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

अक्षय कुमार ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू सहित ‘नाम शबाना’ फिल्म में साथ काम कर रहे सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स मौजूद थे. नाम शबाना में अक्षय, अनुपम और तापसी तीनों नज़र आऩे वाले हैं.

सेलिब्रेशन की वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘एक टीम जो साथ खाती है, साथ रहती है… पूरी टीम की तरफ से शुक्ला जी को हैप्पी बर्थडे…’

इससे पहले यह तिकड़ी साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में साथ काम कर चुकी है. इस फिल्म में खेर ने ओम प्रकाश शुक्ला का किरदार अदा किया था. कुमार और खेर कई फिल्मों जैसे ‘स्पेशल 26’, ‘द शौकीन्स’, ‘हे बेबी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम कर चुके हैं.

यहां देखिए ‘नाम शबाना’ का ट्रेलर-